सिरोही पुलिस की अनूठी पहलः अब वॉट्सअप से करें शिकायत
प्रभु सिंह, सिरोही | डीजीपी मोहनलाल लाठर के आदेशानुसार जिला एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव की पुलिस अब वॉट्सअप पर भी लोगों की शिकायत लेगी। पुलिस हेड क्वार्टर में इसके लिए समाधान सेल बनाया गया है। वॉट्सअप पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई इस सेल के लोग करेंगे। लोगों की शिकायतों पर पारदर्शी तरीके से काम हो सके, इस मकसद से डीजीपी मोहनलाल लाठर ने इस अनूठे पहल की शुरूआत की है।
लोग अपनी शिकायतें वॉट्सअप नंबर 9530431323 पर मैसेज कर सकते हैं । व्हाट्स एप पर आने वाली शिकायतों की मानीटरिंग संबंधित अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मी करेंगे। जनता अब सीधे अवैध धंधे, अवैध शराब की बिक्री, जुआ खेलना, असामाजिक तत्व या गुंडा बदमाश लोगों को परेशान कर रहा है तो उसकी फोटो या वीडियो शिकायत के साथ इस व्हाट्सएप नंबर पर लोग शेयर कर सकेंगे । इसके साथ ही sp-sir-rj@nic.in पर मेल करके भी शिकायत दर्ज की जा सकती हैं ।