मेहरौना-सिरकलपुर में पुलिस की कड़ाई तो चनुकी के रास्ते निकल रहे तस्कर

लार। यूपी-बिहार के बॉर्डर पर स्थित लार थाना के मेहरौना चेकपोस्ट व गुठनी थाना के सिरकलपुर चेकपोस्ट पर पुलिस की निगाहवान तेज़ होने के चलते गोवंश व शराब के तस्करों ने चनुकी पुल का रास्ता अख्तियार किया है। चूंकि यह जगह लार और भाटपाररानी थाना क्षेत्र की सीमा पर पड़ता है और दोनों थानों की पुलिस यहाँ नहीं रहती है जिससे तस्करों ने इस रास्ते को मुफीद समझ रखा है। देवरिया पुलिस की लापवाही के चलते गुठनी पुलिस ने यूपी बॉर्डर सोहगरा धाम के रास्ते सीवान ले जाये जा रहे शराब से भरी वैगनार गाड़ी व एक बाइक को जप्त कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गुठनी के चितविश्राव गांव के समीप से शराब से लदी वैगनार कार तथा बाइक से ले जा रहे शराब को पकड़ा है। मंगलवार अहले सुबह थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि  सोहगरा के रास्ते शराब धंधेंबाज शराब लेकर जा रहे है।



सूचना पाते ही थानाध्यक्ष खुद मय पुलिस बल के साथ चितविश्राव गांव के समीप घेरावन्दी कर दी उसी क्रम में यूपी के तरफ से वैगनार कार जिसका नं डीएल 9 सिटी 4669 आते दिखायी दी तो उसे जांच के लिये रोका। गाड़ी रोकते ही उसमे बैठे दो युवक भागने की कोशिश करने लगे जिनको बिहार पुलिस के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। अभी कार को पकड़ने वाली प्रक्रिया चल ही रही थी कि बाइक पर सवार दो युवक शराब लेकर पहुच गये हालांकि दूर से पुलिस को देख भागने की कोशिश किये मगर सफल नही हुये। पकड़े गये कार व बाइक से 242 बोतल कीमती अफसर चॉइस,10 कार्टन बीयर,12 बोतल 8 पीएम,12 बोतल रॉयल स्ट्रांग व 52 बोतल मैक डावल की कीमती अंग्रेजी शराब निकला। गाड़ी से शराब निकलते दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों में यूपी के बनकटा थानाक्षेत्र के पण्डितपुरा गांव निवासी रामबचन यादव का पुत्र उमेश यादव, पचरुखी थानाक्षेत्र के पड़ौली गांव निवासी गांधी सिंह का पुत्र मंटू कुमार, दरौंदा थानाक्षेत्र के मछौता गांव निवासी मनदेव यादव का पुत्र जितेंद्र यादव व इसी गांव के बद्री यादव का पुत्र गेनालाल यादव शामिल है। थानाध्यक्ष ने बताया शराब के साथ पकड़े गये चारों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी देखें  7.7 Magnitude Earthquake Rocks Myanmar, Triggers Chaos in Bangkok and Beyond

कृपया यहाँ समाचार लिखें

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!