गुठनी में जमाकर्ताओं का पैसा लेकर चंपत हुई फाइनेंस कंपनी

गुठनी। देश मे कई फाइनेंस कम्पनियां जमाकर्ताओं की गाढ़ी कमाई लुटती रही है। इसी क्रम में बिहार के सिवान जिले के गुठनी से एक फाइनेंस कंपनी जमाकर्ताओं का पैसा लेकर चंपत हो गयी। इस बात की जानकारी होने पर जमाकर्ताओं ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।गुठनी के तेनुआ मोड़ सोहगरा रोड पर चल रहे एक फर्जी बैंक के कर्मचारियों ने लोन देने के नाम पर सैकड़ो लोगों से तीन तीन हजार जमा करवाने के बाद लोन देने के दिन गुरुवार के पहले ही बैंक में ताला जड़ कर फरार हो गये है।  गुरुवार को लोन लेने पहुची सैकड़ो महिलाओं ने अपने पैसे लूटते देख हंगामा करने लगी और मौके पर पहुची पुलिस को अपना आवेदन पत्र सौंपा। महिलाओं ने बताया एक महीना पहले तेनुआ मोड़ पर कमला निधि प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक बैंक का ब्रांच खुला और उसके कर्मचारी क्षेत्र में घूम घूम कर 80 हजार लोन देने के लिये खाता खोलने व इन्सुरेंस कराने के नाम पर तीन तीन हजार की वसूली किये। यही नही एक सदस्य को 10 सदस्यीय समूह बनाकर सभी को लोन देने की बात कर पैसा जमा करवाया। कथित बैंक कर्मियों ने गुठनी, मैरवा, जीरादेई और नौतन प्रखण्ड के करीब दो सौ गांवो के लगभग दो हजार लोगों को ठगा है। सभी से पैसा जमा करवाने के बाद बैंक प्रबंधक ने पहली जुलाई को 80 हजार लोन देने के लिये बैंक पर बुलाया था। गुरुवार को जब सैकड़ो महिला पुरुष अपना लोन लेने तेनुआ स्थित बैंक पर पहुचे तो ताला लटका पाया और जांच पड़ताल किया तो पता चला बैंक वाले बुधवार को ही फरार हो गये है। मौके पर पहुचे एसआई शिवमंगल पासवान ने जांच पड़ताल किया तथा ग्रामीणों ने अपनी समस्या सुनाई। प्रभारी थानाध्यक्ष दशरथ सिंह ने कहा बैंक फर्जीवाड़ा से संबंधित ग्रामीणों का आवेदन मिला है जांच पड़ताल किया जा रहा है।

यह भी देखें  कोर्स : What to do after 12th

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!