बोरलीवाले वीर बावसी मंदिर की वर्षगाठ मनाई गई

प्रभु सिंह,पिंडवाड़ा | बोरलीवाले वीर बावसी के मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर प्रांगण में पौधारोपण और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर पिण्डवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व जिला प्रमुख चन्दन सिंह देवड़ा, कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेश भाई रावल, पूर्व चेयरमेन अचल सिंह बालिया, सरपंच सरमाराम गरासिया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे और सभी ने मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर बरगद और उबरा के वृक्ष लगाये।

हमें जीवन दायनी प्राण वायु आक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है। पेड़-पौधे ही बारिश कराने में मददगार होते हैं। इससे सभी को पौधे लगाने चाहिए साथ ही उनका पालन कर उन्हें पेड़ बनाना चाहिए –  समाराम गरासिया, विधायक (पिण्डवाड़ा )

About Author

यह भी देखें  योगी आदित्यनाथ का 29 अप्रैल को देवरिया दौरा: 676.32 करोड़ की 501 परियोजनाओं की सौगात

Leave a Reply

error: Content is protected !!