संजाव के युवक की मईल थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या

लार (देवरिया) | स्थानीय थाना क्षेत्र में गोली की तीन बारदातों के बाद गुरुवार को लार थाना क्षेत्र के संजाव निवासी शंभू जायसवाल (28) पुत्र प्रेमचंद जायसवाल को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृत युवक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। गुरुवार को दोपहर में करीब 12:00 बजे वह अपने गांव से बाइक से जिला मुख्यालय के लिए किसी काम से निकला था। अभी वह मईल- भागलपुर मार्ग पर स्थित मईल थाने के करीब पहुंचा था कि पहले से घात लगा कर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसके पेट में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गया। घायल युवक को सड़क किनारे तड़पते देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृत शम्भू जायसवाल के छोटे भाई अजय की 20 जून को शादी हुई थी। शादी का बायना लेकर बाइक से अपने मामा के घर मईल थाना क्षेत्र के सतरांव गया था। वहां से बहन के घर नेनुआ बैना देने चला गया। बहन के घर से निकल कर जैसे ही देवरिया मईल मार्ग पर पहुंचा परसिया अली गांव के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसे सीने में गोली मार दी।

युवक की दिन दहाड़े हत्या की खबर पर जिले में हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस अफसरों ने वाहन चेकिंग का आदेश दिया, बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस हत्या के कारणों और बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में लगी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को अभी कोई सफलता नही मिली है।

यह भी देखें  देवरिया: बनकटा पुलिस ने 50 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर की बरामद, चार पहिया वाहन भी जब्त

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!