अपराध : सलेमपुर भागलपुर मार्ग पर बदमाशों ने युवक को मारी गोली

देवरिया |  यूपी में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद है, लगता है यूपी पुलिस का बदमाशों में कोई खौफ नहीं बचा है तभी तो बदमाशों के हालत बुलंद है और वह जब चाह रहे है लोगो को मार दे रहे, ऐसा ही एक और मामला जिले के सलेमपुर भागलपुर मार्ग में देखने को मिला है जहाँ पर आपसी नोक झोंक में बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए, पुलिस फ़िलहाल अब मामले की जांच में जुट गई है ।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती ढाला गांव निवासी लालू चौहान (28) को पिपरा मिश्र गांव के समीप सरकारी देशी शराब की दुकान के पास नोकझोक हो गया और मामला इतना बढ़ गया की बदमाशों ने गोली मार कर बाइक से फरार हो गए। वहीं सूचना पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों ने की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने अस्पताल पहुंचकर घायल से पूछताछ कर उसका का बयान दर्ज किया और परिजनों से घटना की जानकारी ली।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!