प्राथमिक विद्यालय के ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का माल चोरी

लार। लार नगर में चोरों के आतंक पर लगाम लगा पाना लार चौकी पुलिस के लिए चुनौती साबित होता जा रहा है। चोरों ने शुक्रवार देर रात उच्च प्राथमिक विद्यालय लार बीआरसी में ताले तोड़कर हजारों रुपये कीमत का सामान चोरी कर फरार हो गए। प्रधानाचार्य की ओर से मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार लार चौकी के सटे उच्च प्राथमिक विद्यालय है। जिसके प्रधानाचार्य वीरभद्र पाठक हैं। उन्होंने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि विद्यालय के शिक्षक और प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष गोविंद मिश्रा और अनुदेशक निकुंज की ड्यूटी बीआरसी पर लगाई गई थी और विद्यालय खाली था जब उनकी नजर विद्यालय पर पड़ी तो उन्होनें देखा कि विद्यालय के कमरे का ताला टूटा पड़ा है तथा बाल्टी ,जग ,बर्तन ,विज्ञान किट ,खेल के सभी सामग्री ,किताब ,विद्यालय रजिस्टर इत्यादि सब गायब हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ लार के अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने कहा है कि बगल में चौकी होने के बाद भी विद्यालय  के मैदान में शराबी शराब पीते और जुआ खेलते साफ नज़र आते हैं । जिसकी शिकायत कई बार पुलिस चौकी पर की गई लेकिन करवाई नही हुई । लार ब्लॉक के लगभग 20 विद्यालयों में चोरी घटना पिछले कुछ महीनों में हुई है लेकिन अभी तक एक भी पर्दाफाश नही हुआ है । चौकी प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है करवाई की जाएगी । जल्द ही आरोपियेां को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा ।

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!