लार प्रमुख पद की कवायद में अनुभा-आरती की जोड़ी

लार। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव में बरडीहा परसुराम से जीतीं अनुभा सिंह ने क्षेत्र के नव निर्वाचित बीडीसी सदस्यों से सम्पर्क कर उन्हें बधाई दी और मिठाई के पैकेट भेंट किये। अनुभा सिंह के प्रमुख पद की दावेदारी में निवर्तमान प्रमुख आरती देवी भी अपने परिजनों सहित पूरे मनोयोग से लग गईं हैं। क्षेत्र में इस बात की बड़ी चर्चा है कि भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने जिस प्रकार विगत चुनाव में आरती देवी का सपोर्ट किया और पूरे पांच वर्ष तक सम्बन्धों को निभाया आज आरती देवी उस एहसान का बदला चार कदम और आगे जाकर करने के लिए तैयार हैं। अनुभा सिंह को भाजपा माइंडेड बीडीसी सदस्यों का तो खुला समर्थन है ही, निर्दल सदस्य भी अनुभा की वकालत में जुट गए हैं। बधाई और मिठाई तो एक आपचारिक कार्य है, असल मे गाँव गाँव गोटी सेट करने में अनुभा सिंह के सपोर्टर भी आगे हैं।

About Author

यह भी देखें  अलविदा जुम्मा और ईद के मद्देनजर पीस कमेटी की हुई बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!