देवरिया में 16 ई रिक्शा धराये, बगैर रजिस्ट्रेशन के भर रहे फर्राटा

देवरिया में चल रहे 16 ई-रिक्शा पकड़ के सीज किये गए। एआरटीओ व यातायात पुलिस ने सोमवार संयुक्त अभियान चला कर जांच की। जांच के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक ई-रिक्शा चालक बिना ड्राइविग लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के ही गाड़ी दौड़ाते हुए मिले। जिसमें से 16 को यातायात पुलिस ने कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया। शहर में एक हजार से अधिक ई-रिक्शा सुबह होते ही दौड़ने लगते हैं। ई-रिक्शा बेतरतीब खड़ा होने के चलते आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। खास बात यह है कि बहुत से ई-रिक्शा पर नंबर तक नहीं लगा है। सोमवार को एआरटीओ राजीव कुमार चतुर्वेदी व यातायात निरीक्षक रामवृक्ष यादव पुलिस बल के साथ ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान 16 ऐसे ई-रिक्शा मिले, जिनका न तो रजिस्ट्रेशन था और न ही चालक के पास ड्राइविग लाइसेंस। जिन्हें कोतवाली ले जाकर पुलिस ने सीज कर दिया। उप निरीक्षक राम वृक्ष यादव ने कहा कि साढ़े तीन सौ ई-रिक्शा की जांच की गई है जिनमे 16 अवैध मिले।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!