सिपाही की करतूत, मॉल से तीन शर्ट चुराते कूटा गया

लखनऊ। वदन पर खाकी वर्दी और आचरण से चोर। मॉल गए सिपाही को तीन शर्ट पसन्द आये तो तीनों को पहन लिया। ऊपर से वर्दी चढ़ाकर बगैर कीमत दिए मॉल से बाहर निकलने लगा। उसे पकड़कर मॉल के कर्मचारियों ने कूट दिया। विभाग ने सस्पेंड कर दिया। ऐसे वर्दी पर दाग लगाने वाले सिपाही की चारो तरफ खूब थू थू हो रही है।
सिपाही आदेश कुमार पुलिस लाइन में तैनात है। वह हुसैनगंज चौराहे पर स्थित वी-मार्ट मॉल में गया था, जहां उसने तीन शर्ट पसंद की थी। पसंन्द आई तीनों शर्ट को पहनने के बाद उसने ऊपर से वर्दी पहन ली और मॉल के बाहर जाने लगा। कर्मचारियों की ओर से पकड़े जाने पर वह वर्दी का रौब दिखाते हुए उसने कर्मचारियों से हाथापाई भी शुरू कर दी। कर्मचारियों ने वर्दी के नीचे मॉल की शर्ट देखीं तो सिपाही की पिटाई कर दी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
दरअसल शर्ट चोरी करने के बाद वापस जाते समय सिपाही मेटल डिटेक्टर के पास पहुंचा ही था, तभी सिग्नल पर तेजी से बीप की आवाज आने लगी। इस पर कर्मचारियों ने रोक लिया और जांच कराने की बात कही। इस पर सिपाही ने भड़कते हुए वर्दी का रौब झाड़ना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। उसी दौरान सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम पहुंची, जिसने मामले को शांत कराया।


गुरुवार को सोशल मीडिया पर आरोपी सिपाही का वर्दी में मॉल के भीतर शर्ट चोरी करने का वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ के पुलिस कमिश्नर ने सख्ती के रवैया अपनाते हुए आरोपी सिपाही आदेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी सिपाही को निलंबित करने के साथ उस पर आलाधिकारियों को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच में आरोपी सिद्ध होने पर सिपाही को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

यह भी देखें  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी रंगों में दिखे सराबोर, डीएम और एसपी ने रंग लगाकर दी बधाई

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!