विधुत निगम की सबसे बड़ी बकाएदार बनी गोरखपुर पुलिस

  • कमिश्नर ने दिया कनेक्शन काटने का निर्देश
  • गोरखपुर पुलिस लाइन पर 6.39 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया
  • 6 थानों की भी कट सकती है बिजली

उत्तर प्रदेश विधुत निगम अभी तक पुलिस महकमे पर मेहरबान था लेकिन आखिर कब तक ? आखिरकार कमिश्नर ने निर्देश दिया कि बड़े बकायदारों की लिस्ट तैयार कि जाये और आदेश के पालन में खबर आई कि पुलिस ही बिजली निगम की सबसे बड़ी बकायदार है। सिर्फ पुलिस लाइन पर बिजली निगम का 6.39 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया है। कमिश्नर ने ऐसे बकायदारों के तत्काल कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में गोरखपुर पुलिस कभी भी अंधेरे में डूब सकती है। शहर के 6 थानों समेत पुलिस लाइन और पुलिस आवास की बिजली कभी भी काटी जा सकती है। जबकि यहां बने आवासीय परिसर पर 39 लाख रुपये की उधारी है। ऐसे में कमिश्नर के निर्देश पर बिजली निगम बड़े बकायदारों की लिस्ट तैयार कर रहा है। साथ ही कमिश्नर ने ऐसे बकायदारों के तत्काल कनेक्शन काटने के भी निर्देश दिए हैं।


विधुत निगम के अधिकारियों का कहना है कि बाकि रुपये के लिए लिए बार-बार पुलिस विभाग को पत्र लिखा जाता है, बावजूद इसके विभाग की ओर से बकाया बिल लंबे समय से जमा नहीं कराया गया। अधिकारियों का कहना है कि एक बार फिर बिल के भुगतान के लिए एसएसपी को पत्र लिखा जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!