कार्य में लापरवाही पाए जाने पर किसी भी अधिकारी को बक्शा नहीं जाएगा- DIG/SSP

सुरज सिंह, प्रयागराज।  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी बहुत ही तेज और होनहार आफिसर है जो लगातार पुलिस विभाग में लापरवाही पाए जाने वाले अधिकारियों को लाईन हाजिर का रास्ता दिखा रहे हैं वह सोमवार के दिन भी करछना थाने के दो उपनिरीक्षक पवन कुमार सिंह, और उपनिरीक्षक मुजम्मिल हुसैन, सिपाही बबलू कुमार पाल को तत्कालीन प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जी का साफ शब्दों में कहना है कि हमारे  उत्तर प्रदेश की जनता को ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता नहीं है । जो समाज के हित के लिए जिम्मेदारी से अपने पद का निर्वहन न कर सके ।

प्रयागराज से जर्नलिस्ट सुरज सिंह की रिपोर्ट

About Author

यह भी देखें  माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने दो परीक्षा केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

Leave a Reply

error: Content is protected !!