यूपी पंचायत चुनाव: बैलेट पेपर का रंग हुआ तय, जानिए किसका कौन-सा रंग

उत्तर प्रदेश में  होने वाले पंचायत चुनावों को लेकर तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। ऐसे में यूपी के 75 जिलों में परिसीमन के बाद साल 2015 की तुलना में पांच सालों में पंचायतों का दायरा सिमट गया है। जिसके चलते जिला पंचायतों के 3120 वार्ड अब घटकर 3051 रह गए हैं। 880 ग्राम पंचायत शहरी क्षेत्र में मिल गयी हैं।ऐसे में यूपी के कानपुर जिले में भी पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गयी हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली और प्रयागराज से मतपत्र भी मंगवा लिए गए हैं। जिसमें कुल 50 लाख मतपत्र हैं, कड़ी सुरक्षा में रखे मतपत्र में हरा रंग प्रधान के लिए, नीला रंग बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद रंग का मतपत्र रखा गया गया है।

प्रयागराज से जर्नलिस्ट सुरज सिंह की रिपोर्ट

About Author

यह भी देखें  गुर्जर आंदोलन : दौसा, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर समेत जयपुर की 5 तहसीलों में इंटरनेट बंद

Leave a Reply

error: Content is protected !!