ध्वजारोहण के समय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखें: डीएम

सुरज सिंह, हरदोई। आगामी 26 जनवरी 2021 को गणतन्त्र दिवस समारोह मनाने के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि 25 एवं 26 जनवरी 2021 के होने वाले कार्यक्रमों के लिए नामित अधिकारियों एवम समाज सेवियों से कहा कि कोरोना के दृष्टिगत गणतन्त्र दिवस पर आयोजित होने समस्त कार्यक्रमों में पूरी सावधानी एवं सर्तकता के साथ समन्वय बनाकर आयोजन करें कहा कि  जनपद में गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया जाये। उन्होने कहा कि इस वर्ष जेल में खेल-कूद प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, मैराथन दौड़ एवं विभागीय झांकी नही निकाली जायेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त नगर निकायों में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अभियान चलाकर विशेष सफाई व्यवस्था करायें तथा मुख्य चौराहों पर राष्ट्रीय भावना से संबंधित गीत प्रसारित करायेंगें। उन्होने कहा कि समस्त कार्यालयाध्यक्ष इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि ध्वजा रोहण के समय ध्वज के सम्मान एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखें और मानक के विपरीत भद्दे रंग वाले एवं कागज अथवा पालिथीन के ध्वज का प्रयोग कदापि न किया जाये। गणतन्त्र दिवस समारोह पर होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने कहा कि 25 जनवरी 2021 को राजकीय इण्टर कालेज, हरदोई में स्वच्द एवं स्वस्थ तथा स्मार्ट हरदोई की थीम पर प्रातः 11 बजे से भाषण व निबन्ध प्रतियोगिता होगी और 25 एवं 26 जनवरी 2021 को स्वर्ण जयंती चौराहे पर नगर पालिका परिषद हरदोई, नुमाईस चौराहा पर लल्लू दादा, सिनेमा चौराहा पर वसीम अहमद, गांधी तिराहा पर लायन्स क्लब, गांधी भवन पर जन कल्याण समिति, जिन्दपीर चौराहा पर जोगेन्दर सिंह गांधी, सोल्जर बोर्ड चौराहा पर अविनाश चन्द गुप्ता द्वारा साज-सज्जा एवं प्रकाश व्यवस्था की जायेगी। 25 जनवरी को अपरान्ह 01 बजे शहीद स्मारक सेमरिया में कवि सम्मेलन तथा सायं 07 बजे कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जायेगा। उन्होने कहा कि 26 जनवरी 2021 को प्रातः 6.30 बजे समस्त धार्मिक संस्थाओं द्वारा सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया जायेगा। प्रातः 8.30 बजे समस्त सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया जायेगा, 8.50 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा तथा समस्त नगरीय निकायों में अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी द्वारा स्वच्छता सेनानी का सम्मानित किया जायेगा, 09 बजे नगर में स्थापित महापुरूषों, अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मारकों पर नामित अधिकारियों द्वारा श्रद्वांजलि अर्पित की जायेगा और 9.30 बजे पुलिस लाइन में परेड एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, 11.30 बजे शहीद स्मारक सेमरिया में एसडीएम सवायजपुर तथा शहीद स्मारक रूइया गढ़ी में एसडीएम बिलग्राम द्वारा झंडारोहण एवं स्वच्छता सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा और 11.30 बजे रेडक्रास सोसाइटी द्वारा जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर तथा विकलांग बच्चों को फल वितरण, 12.30 बजे इनल ब्हील क्लब द्वारा बाल सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों को ऊनी वस्त्र, फल एवं मिष्ठान वितरण तथा 01 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में लायन्स तथा लायनेस क्लब एवं भारत विकास परिषद द्वारा महिला कारागार में फल व मिष्ठान का वितरण और सायं 5.30 बजे गांधी भवन में सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया जायेगा। बैठक में अपर जिलाधिकरी संजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर लक्ष्मी एन सहित सभी उप जिलाधिकारी, पीडी राजेन्द्र श्रीवास, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, संबंधित अधिकारी एवं समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।

यह भी देखें  कोरोना योद्धा: धर्मवीर व राजन नाथ को मिल रही दुआएं

जर्नलिस्ट सुरज सिंह की रिपोर्ट

 

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!