चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए एसडीएम को दिया ज्ञापन

प्रभु सिंह, सिरोही | पिंडवाड़ा तहसील के कई हिन्दू संगठन और समाज सेवा से जुड़े लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चाइनीज मांझे के प्रयोग से नगर में आए दिन दुर्घटना हो रही है, इसकी चपेट में आकर कई पशु पक्षी घायल हो रहें है साथ ही बच्चे भी दुर्घटनाग्रस्त हो रहें हैं। लोगों ने चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। एसडीएम ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

About Author

यह भी देखें  शिकायती पत्रो का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो ताकि दुबारा शिकायत न हो- डीएम

Leave a Reply

error: Content is protected !!