Job Alert : UPPSC ने स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स / सिस्टर ग्रेड-2 पदों पर मांगे आवेदन

The Newswala (Lucknow) | उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे में बंपर भर्ती निकली है। यह भर्ती UPPSC द्वारा निकाली गई है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को स्टाफ नर्स/सिस्टर ग्रेड-2 (पुरुष/महिला) परीक्षा-2021 का विस्तृत विज्ञापन अपनी वेबसाइट पर जारी किया है। इसी के साथ ही साथ आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। UPPSC के कैलेंडर में यह परीक्षा 3 अक्तूबर 2021 को तय है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि – 16 जुलाई 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 16 अगस्त 2021
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 12 अगस्त 2021

यूपीपीएससी स्टाफ नर्स वेतनमान:
रु. 9300-34800, ग्रेड पे रु. 4600/- (संशोधित वेतनमान स्तर -7 वेतन मैट्रिक्स रु. 44900 – 142400/-)

शैक्षिक योग्यता:
स्टाफ नर्स (पुरुष) (चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा विभाग, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण विभाग) – स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद पर सीधी भर्ती के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होनें-
विज्ञान के साथ हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की हो और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो
जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या नर्सिंग में बी.एससी डिग्री. नर्स और मिडवाइव्स काउंसिल या यू.पी. के साथ रजिस्ट्रेशन
आयु सीमा:
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष.
अधिकतम आयु: 40 वर्ष

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!