फोर्टिस हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर युवती से ज्यादती

मेराज अहमद,गुरुग्राम | यहां (गुड़गांव) के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर के सहारे जिंदगी की लड़ाई लड़ रही लड़की से ज्यादती का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार उसे सांस की तकलीफ के चलते 21 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उसके साथ  22 से 27 अक्टूबर के बीच ज्यादती हुआ। होश आने पर 28 अक्टूबर को उसने अपने पिता को सारी आपबीती बताई। पुलिस को शक है कि वारदात में अस्पताल के कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। पीड़िता की शिकायत पर 29 अक्टूबर को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया हैं ।

पीड़ित के पिता ने बताया कि उसे गुड़गांव के सेक्टर-44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। भर्ती कराने के एक दिन बाद 22 अक्टूबर को वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल में उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर आरोपियों ने ज्यादती की। मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए 2 संदिग्धों से गुरुवार को करीब 3 घंटे पूछताछ की। पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों का रिकॉर्ड भी मांगा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित बयान देने की स्थिति में फ़िलहाल  नहीं है।

About Author

यह भी देखें  मिर्ज़ापुर : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया लखनिया दरी का निरीक्षण

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!