हादसा: बाइक सवार स्लिप होकर गिरा , मौत

प्रभु सिंह, पिंडवाड़ा (सिरोही) | रोहिड़ा थाना क्षेत्र के क्यारी गांव के पास बाइक स्लीप होने पर एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।  हादसे की सूचना रोहिड़ा थाना पुलिस को दी गई। सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सवार युवक की पहचान उपलाखेडा निवासी काला उर्फ नाना पुत्र सामीरा गरासिया के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक काला उर्फ नाना अपने गाँव उपलाखेडा जा रहा था तभी मोटर साइकिल फिसलने से दोनों बैक सवार सादर पर गिर गए जहां मौके पर ही एक की मौत हो गई । अनय घायल को नजदीकी अस्पताल ले जया गया जहाँ उसका इलज़ाज चल रहा हैं। ग्रामीणों ने मामले की सूचना रोहिड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

About Author

यह भी देखें  पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत, पूछार में जा रहे दो मार्ग दुर्घटना में चल बसे

Leave a Reply

error: Content is protected !!