पोखरे में डूबने से बच्चे की मौत, पूछार में जा रहे दो मार्ग दुर्घटना में चल बसे

देवरिया। होनी को कोई टाल नहीं सकता। मईल थाना के इशारु में एक बच्चे की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी। पूछार में जा रहे लार के बलुआ गौरी गॉव के दो लोग मार्ग दुर्घटना में दुनिया छोड़ चले।

इशारू गांव निवासी गुंजन पाण्डेय का 3 साल का पुत्र अतुल पाण्डेय 23 फ़रवरी की शाम दरवाजे पर खेल रहा था और उसके बाबा रमेश पाण्डेय घर के सामने गांय को चारा डाल रहे थे कि उसी समय मासूम पोखरा की तरफ चला गया और पानी मे गिर गया। उसके बाबा बच्चे को नहीं देख ढूंढने लगे और देखा कि बच्चा पोखरा में गिर गया है। शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने पोखरा में घुस कर पानी के अन्दर से मासूम को बाहर निकाला प्रा.स्वा.केन्द्र भागलपुर ले गये डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अतुल की मौत की खबर सुनकर लार के बलुआ गौरी निवासी उसका मामा सन्तोष तिवारी , मामी शिम्पी तिवारी (25) पत्नी सन्तोष तिवारी, राधिका देवी (50) पत्नी गिरधारी, गायत्री देवी (60) पत्नी ज्ञानदत्त तिवारी, ज्ञानदत्त तिवारी (65) पुत्र स्व बामदेव तिवारी, निशा खातून (45) पत्नी मंजूर आलम, इरफान अन्सारी (19) पुत्र मंजूर आलम व गौरी अमेठिया निवासी अनूप (17) पुत्र गिरधारी एक स्कूल मैजिक वैन में सवार होकर मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव जा रहे थे। रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के समीप स्कूल मैजिक वैन अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में सभी लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी लार पहुंचाया। उपचार के दौरान घायलों में छ: की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान देर रात अनूप व ज्ञानदत्त तिवारी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल राधिका, गायत्री, निशा व इरफान को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

यह भी देखें  प्रवासी मजदूरों के आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया गया देवरिया रेलवे स्टेशन

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!