दबंग दलितों ने प्रेट्रोल डालकर पुजारी को जिंदा जलाया

आयुब ख़ान, करौली | राजस्थान के करौली जिले के सपोटरा इलाके में भू माफियाओ ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए पुजारी को  पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया । गंभीर रूप से जख्मी पुजारी को आनन फानन मे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को सांत्वना देने करौली पहुंचे। पीड़ित परिवार द्वारा अंतिम संस्कार करने से इनकार किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की मांग है कि उन्‍हें 50 लाख का मुआवजा और परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए तथा सभी आरोपियों को सजा दी जाए । फ़िलहाल इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कैलाश मीणा को करौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा 4 औऱ आरोपी बताए जा रहे हैं।

यह भी देखें  मतदान दिवस 25 नवंबर को अवकाश घोषित

जानें आखिर क्या हैं पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला करौली के सपोटरा थाना इलाके की ग्राम पंचायत बुकना का बताया जा रहा है।  यहां मंदिर पर 50 वर्षीय बाबूलाल वैष्णव पूजा करते थे, और मंदिर माफी की जमीन पर भी उन्हीं का कब्जा था, लेकिन इस जमीन को लेकर गांव के दबंग कैलाश मीणा की नजर थी । इसी जमीन पर कब्जा हथियाने के लिए कैलाश मीणा ने साथियों संग मिलकर पुजारी को जिंदा जला दिया।  गंभीर रूप से जख्मी पुजारी को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर, सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, पूर्व विधायक मानसिंह मौके पर मौजूद रहे। किरोड़ीलाल मीणा ने कहा,

“गांव की सभी जातियों के पंच-पटेलों के साथ बातचीत के बाद यह फैसला हुआ है कि पुजारी परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए। अपराधियों को सख्त सजा होनी चाहिए। मैंने पुजारी के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता की है। गहलोत सरकार अपनी नींद तोड़े और पीड़ित परिवार इंसाफ दे।”

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!