पुलिस को देख हथियार लहराकर भागने की कोशिश, गिरफ्तार

देवेन्द्र पुरोहित, देवरिया | सोमवार को करीब दो बजे देवरिया जनपद के बीचों बीच कोऑपरेटिव चौराहे पर पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई और देवरिया पुलिस ने तत्काल एक्शन में आकार चार बदमाशों को अपनी हिरासत में ले लिया।

यह भी देखें  सरकारी अस्पतालों पर एंटी रैविज इंजेक्शन नहीं

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर की तरफ से लग्जरी कार से बदमाशों के आने की सूचना पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली। पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए शहर के विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दी। जैसे भी बैतालपुर पुलिस ने एक लग्जरी कार को रोकने कि कोशिश कि तो बदमाश कार लेकर भागने लगे। सूचना पर देवरिया पुलिस ने कोऑपरेटिव बैंक चौराहे पर एसओजी टीम के साथ लग्जरी कार को रोका तो चालक वाहन लेकर भागने कि कोशिश किया। पुलिस ने रोकने कि कोशिश कि इस बीच फायरिंग भी शुरू हो गई। फायरिंग के बीच पुलिस ने कार को घेर लिया और चालक समेत चार को हिरासत में ले लिया। शहर में प्रमुख मार्ग पर दिनदहाड़े फायरिंग होने से ऑफर तफरी मच गई तथा लोगों में भय व्यापत हो गया , कुछ लोग अपनी दुकान बंद करके जाने लगे। फ़िलहाल पुलिस ने ४ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!