मेहरौना पुलिस ने पकड़ा दो बोरी नोट

देवरिया। जिले के लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बॉर्डर पर बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को दो बोरी नोट मिली। नोट के साथ कार चालक व एक व्यक्ति भी पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बरामद नोट के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी या प्रमाण नहीं दे सका। पुलिस ने रुपयों की बोरी सहित वाहन को जब्त कर लिया है।
चौकी इंचार्ज मेहरौनाघाट राम गिरीश चौहान आधीरात को बिहार बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। एक वाहन में आटा और चावल के साथ दो बोरी में रुपये भी मिले। थाने पर गिनती करने पर 6 लाख 10 हजार रुपये हुए। इस मामले में कार चालक व रुपयों का मालिक थाने पर बैठाया गया है।
इस संबंध में रुपयों के मालिक का कहना है कि हम शादी-विवाह के अवसर पर रुपयों को एक्स्चेंज करने का काम करते हैं। हमने कोई अपराध नहीं किया है। उधर चौकी इंचार्ज राम गिरीश चौहान का कहना है कि बरामदगी की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गयी है। जैसे आदेश होगा किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!