बीजेपी विधायक के भाई और बेटे पर FIR: जानलेवा हमला और आगजनी का आरोप

जैसलमेर, 7 अप्रैल 2025: राजस्थान के जैसलमेर जिले में बीजेपी विधायक छोटू सिंह भाटी के भाई नखत सिंह और बेटे भवानी सिंह पर गंभीर आरोपों के तहत FIR दर्ज की गई है। उन पर रॉयल्टी ठेकेदारों पर जानलेवा हमला करने और नाके पर आग लगाने का आरोप लगा है। यह मामला 3 अप्रैल को सम रोड स्थित काहला फांटा पर हुई हिंसक झड़प से जुड़ा है, जिसने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, रॉयल्टी ठेकेदार शैतान सिंह और उनके साथियों ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल की सुबह विधायक का बेटा भवानी सिंह, भाई नखत सिंह और उनके समर्थक 8-10 गाड़ियों में सवार होकर नाके पर पहुंचे। वहां उन्होंने लाठियों और तलवारों से हमला बोला, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जैसलमेर से जोधपुर रेफर किया गया है। ठेकेदार का यह भी दावा है कि हमलावरों ने नाके पर आग लगा दी, जिससे भारी नुकसान हुआ।

दूसरी ओर, भवानी सिंह ने ठेकेदार शैतान सिंह और उनके लोगों पर मारपीट का पलटवार आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रॉयल्टी की मांग को लेकर ट्रक ड्राइवरों ने शिकायत की थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ठेकेदार पक्ष ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें वे लहूलुहान हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

जैसलमेर के SP सुधीर चौधरी ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से शिकायत मिली है और अब तक 26 लोगों को हिरासत में लिया गया है। “यह विवाद रॉयल्टी दरों को लेकर लंबे समय से चल रहा था। ठेकेदार एसोसिएशन ने हाल ही में जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा था। दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी,” SP ने कहा।

यह भी देखें  हथियारबन्द बदमाशों ने लार में ईंट भट्ठे पर की लूटपाट

इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रॉयल्टी ठेकेदारों और ट्रांसपोर्ट यूनियन के बीच विवाद पहले भी कई बार हिंसक रूप ले चुका है, लेकिन इस बार मामला विधायक के परिजनों से जुड़ने के कारण सुर्खियों में आ गया है।

 एम. के. पांडे, संवाददाता, द न्यूज़वाला

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!