ऑपरेशन दुराचारी: आजमगढ़ में लगे विवादित पोस्टर, पुलिस ने सपा नेता पर दर्ज किया केस

देवेंद्र पुरोहित, आजमगढ़ | सूबे के योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बाद अब ऑपरेशन दुराचारी शुरू किया है। इसमें उन्होंने छेड़खानी, रेप व महिला अपराध से जुड़े आरोपियों के पोस्टर सार्वजनिक करने की बात कही है। इस कानून को लेकर सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में समाजवादी युवजन सभा ने दुष्कर्म केस में फंसे या दोषी कई लोगों के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर लगाए। इनमें कई का संबंध भाजपा से भी रहा है। जिनमें भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की भी फोटो दिख रहा हैं। जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी हुई पुलिस ने पोस्टरों को हटवाना शुरू कर दिया । साथ ही पोस्टर लगवाने वाले सपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू की गई है।

यह भी देखें  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच तीन आईएएस अफसरों के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा

पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत यादव क्रांतिकारी ने ली है। उनका कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश का पालन किया है, जिसमें सीएम ने कहा था कि बलात्कारियों के पोस्टर चौराहों पर लगाए जाएंगे।

About Author

error: Content is protected !!