Crime : रिटायर्ड आरपीएफ दारोगा की गोली मारकर हत्या

देवेन्द्र पुरोहित, देवरिया | यूपी के देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहनाग तिलौली गांव निवासी रिटायर्ड आरपीएफ के दारोगा को बिहार में स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और बोलेरो लेकर फरार हो गए। वारदात सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठई गांव में रविवार की देर रात बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने रिटायर्ड आरपीएफ दारोगा की बोलेरो गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज बिहार के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी देखें  पटना में ‘डॉग बाबू’ को मिला आवासीय प्रमाण पत्र: प्रशासन की लापरवाही या जानबूझकर मजाक?

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड आरपीएफ दारोगा गोरख प्रसाद रविवार को सीवान जंक्शन अपनी समधन को रिसीव करने गए थे। समधन को रिसीव करने के बाद वे उन्हें छोड़ने के लिए समधन के गांव नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गए थे। वहां भोजन करने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे सलेमपुर के लिए निकले। उनके साथ उनका ड्राइवर रजनीश कुमार पांडेय भी था। जैसे ही उनकी गाड़ी भठई गांव के समीप पहुंची थी कि उनकी बोलेरो को स्कॉर्पि सवार बदमाशों ने लुटाने कि कोशिश कि और कुछ झड़प के बाद बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।

यह भी देखें  अदाणी फाउंडेशन की 28वीं वर्षगाँठ पर पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!