लाचार परिवार की मदद को आगे आए ओ के एम इंटर कॉलेज के भूतपूर्व छात्र
सरकार चाहे लाख दावे करें, मोदी जी पूरे दुनिया में विकास का गाना गाए किन्तु धरातल पर विकास की कहानी कुछ और ही है । देवरिया जनपद के लार विकास खंड के धनगढ़ा मे रामा पासवान का परिवार दाने दाने को मोहताज है वहीं रहने के लिए छत तक नहीं है । परिवार में पत्नी संगीता, बेटा मनीष (10 वर्ष), गोलु, (6 वर्ष) व बेटी पूजा (7 वर्ष) है । सरकार की सारी योजनाए इनके लिए बेमानी है। आज तक सरकारी आवास तक जन प्रतिनिधि नहीं दिलवा पाये । उक्त परिवार का वीडियो ओ के एम इंटर कॉलेज के भूतपूर्व छात्र ऋतुराज सिंह ने जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला सबकी आँख खुली की खुली रह गई । ओ के एम इंटर कॉलेज के भूतपूर्व छात्रों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया और अन्य लोगो से अपील भी की । केनरा बैंक के कैशियर और ओ के एम इंटर कॉलेज के भूतपूर्व छात्र राजन ने अपना खाता सार्वजनिक किया और पल भर में ही सभी मित्रो का समहू मदद को आगे आ गए । डॉ पदमेश त्रिपाठी ने बताया की सहयोग राशि और अन्य जरूरी सामान के साथ ओ के एम इंटर कॉलेज के भूतपूर्व छात्र इनके घर जाएगे और हर संभव मदद करेगें । मित्रो के इस समूह में डॉ शकील लारी, बलराम, निकुंज तिवारी, रामेंद्र पाण्डेय , मेराज अहमद, चन्दन लारी , मधुलेश पाण्डेय आदि कई लोग आगे आए ।