प्रवासी मजदूरों के आगमन पर दुल्हन की तरह सजाया गया देवरिया रेलवे स्टेशन

देवेंद्र पुरोहित (देवरिया) | लॉकडाउन की वजह से पिछले दिनों अन्य राज्यों में फंसे श्रमिकों को अपने प्रदेश लाने के लिए योगी सरकार की मेहनत की हर जगह चर्चा हैं । गुजरात के सूरत व बड़ोदरा से 1200 श्रमिकों को लेकर आज ट्रेनें उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद आएंगी जिसको लेकर जिलाधिकारी अमित किशोर और एसपी डॉ श्रीपति मिश्र ने अपनी टीम के साथ देवरिया रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया है। पूरे रेलवे स्टेशन को सैनिटाइज किया गया हैं तथा श्रमिकों की स्क्रीनिग के लिए काउंटर बनाया गया है । सभी के स्क्रीनिग के बाद उन्हे बस द्वारा अन्य जगहों पर पहुचाने की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन द्वारा दिन में ही जिलाधिकारी अमित किशोर और एसपी डॉ श्रीपति मिश्र के साथ एडीएम राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल, एसडीएम दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीएमओ डा.आलोक पांडेय, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी आदि के साथ  स्टेशन के हर जगह निरीक्षण किया गया ।

About Author

यह भी देखें  Holi 2024 : होली के उत्सव में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया उत्सव

Leave a Reply

error: Content is protected !!