पीआरवी के अनुरोध पर वृद्धा की जान बचाने को संजीवनी लेकर पहुंचे समाजसेवी

Thenewswala | समाजसेवा में देवरिया व कुशीनगर जनपदों में अपना झण्डा बुलन्द करने वाले समाजसेवी बबलू सिंह ने मंगलवार को वह काम किया जो त्रेता में हनुमान ने किया था। एक कैंसर पीड़िता की दवा लेकर लखनऊ से पिंडी पहुंचे अमित कुमार सिंह बबलू की समस्त ग्रामवासियों ने प्रशंसा की। लार थाना क्षेत्र के पिंडी की एक वृद्धा को कैंसर की दवा लखनऊ से मंगवाकर पीआरवी टीम और समाजसेवी ने सुपुर्द कर गॉव के लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।
पिंडी की एक वृद्धा को कैंसर है। उनकी दवा समाप्त हो गयी थी। वृद्धा का बेटा लॉक डाउन में लखनऊ में फंसा था। वृद्धा ने 112 नम्बर पर फोन कर दवा की मांग की। पीआरवी टीम के प्रभारी धनञ्जय यादव ने ट्रेस किया तो लखनऊ में समाजसेवी बबलू सिंह की लोकेशन मिली। पीआरवी टीम ने उन्हें पर्ची व्हॉट्सप पर भेजकर लखनऊ से कैंसर की दवा लाने का अनुरोध किया। समाजसेवी बबलू सिंह मंगलवार को अपरान्ह लखनऊ से कैंसर की दवा लेकर पिंडी पहुंचे और उक्त वृद्धा को दिए।