अम्बेडकर जयंती पर देवरिया से धंधवार-मठिया तक 100 दलितों को राहत पैकेज

देवरिया। समाजसेवा का जूनून कहें कि दानशीलता की महानता। देवरिया-कुशीनगर स्थानीय निकाय के जुझारू भाजपा नेता अमित कुमार सिंह बबलू ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में अम्बेडकर जयंती मनाई। सुबह एक सादे समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने देवरिया स्थित आवास पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। 10 बजे प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम सम्बोधन सुनने के बाद अपने विशेष वाहन में सौ राहत पैकेज लेकर ग्रामीण अंचल की मलिन बस्तियों में निकल पड़े। देवरिया से वितरण का काम करते लार के धंधवार, मठिया व मेहरौना तक कुल सौ राहत पैकेज आज जरूरतमन्दों को दिए। बबलू सिंह के साथ भाजपा के लार रोड मण्डल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, स्वच्छता के प्रहरी शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह बन्टी, आनन्द सिंह, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर पार्टी के निर्देशानुसार आज ग्रामसभा-धंधवार एवं मठिया में कुछ लोगों को खाद्य सामग्री वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया साथ में लार रोड मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा ,  शिवराजमणि सिंह, विकास सिंह परमार, विक्रम त्रिपाठी, सिराजुुद्दीन आदि उनके साथ रहे।वास्तव में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने जिस दरिद्रनारायण सेवा का भाव अपने समय में कार्यकर्ताओं को भरा था वह आज बबलू सिंह में परलक्षित हुआ। अम्बेडकर के नाम पर राजनीति करने वालों को बबलू सिंह से प्रेरणा लेनी चाहिए।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!