संकल्प टीम के सहयोग से जला घर में चूल्हा
लार। कोरोना महामारी के इस संक्रमणकाल में कोई परिवार भूखों मरे यह लार में सम्भव नहीं। यहाँ तमाम दानवीर हैं। इन्हीं में से एक संकल्प टीम है। आज शाम को जब टेलीफोन से संकल्प टीम के अध्यक्ष भाई ध्रुव गुप्ता को बताया गया कि कस्बा में एक परिवार का चूल्हा नहीं जल रहा। कई दिन से पति, पत्नी, दो बच्चे व एक बेटी एक खुराक भोजन में किसी प्रकार थोड़ा थोड़ा खाकर अपना जीवन गुजार रहे। परिवार में खाने की व्यवस्था नही है अतः संकल्प टीम के ध्रुव गुप्ता और चन्द्र प्रकाश सिंह विशेन स्वयं जाकर उस परिवार को भोजन की व्यवस्था के लिए 10 किलो चावल 2 किलो अरहर दाल 5 किलो आलू, ढाई किलो प्याज, लहसुन, 5 किलो आटा 1 लीटर सरसो तेल, 250 ग्राम चायपत्ती, 3 किलो चीनी ,डेटाल साबुन, तथा भरपूर हरी सब्जियों को उपलब्ध कराया। नाम और पता तथा फोटो गुप्त रखकर गरीब की मदद करने पर संकल्प टीम के सभी सदस्यों को उक्त परिवार ही नहीं, आसपास के लोग भी दुआ देने से नहीं चुके। संकट की इस घड़ी में जहाँ सरकारी सुविधाएँ केवल कागजी होकर रह जाए तो ऐसे वक्त में संकल्प टीम की महत्ता और बढ़ जाती है। आएं हम भी संकल्प टीम के संकल्प को दुहरायें। अपने क्षेत्र में किसी को भूखों नहीं मरने देंगे।