लार की सभासद रीमा सिंह ने 325 गरीबों को आवास देने की मांग की

देवरिया। पति स्वच्छता की अलख जगाकर चर्चा में तो पत्नी जनहित के मुद्दों पर कमर कसकर संघर्ष के लिए तैयार। बात कर रहे हैं लार नगर पंचायत के बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह की। अभी कुछ दिन पहले उन्होंने लार बाई पास का मुद्दा उठाया और धरना की धमकी दी तो बाई पास पर पुलिया का निर्माण होने लगा। अब उन्होंने नगर के गरीबों को प्रधानमन्त्री आवास दिए जाने का मुद्दा उठाया है। रीमा सिंह ने नगर के 16 वार्डों के 325 लोंगों को चिन्हित कर एक सूची बनाई है जो वास्तव में गरीब हैं। जो वास्तव में आवास के पात्र हैं। यूँ तो लार में लगभग 3200 सरकारी आवास दिए गए हैं। बहुत ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया जो अपात्र हैं। रीमा सिंह का कहना है कि जिसे चाहे आवास दो, हमे एतराज नहीं लेकिन जो 325 गरीब लोग वंचित हैं उन्हें आवास नहीं मिला तो वे आमरण अनशन तक करेंगी। लार नगर के बौली वार्ड सभासद रीमा सिंह पत्नी बन्टी सिंह ने सोमवार को उपजिलाधिकारी सलेमपुर को एक पत्रक सौपते हुए लार के कई पात्रों के आवास निर्माण की मांग की है। सभासद ने बताया कि लार के कई वार्डो में अपात्रों का आवास निर्माण का पैसा खाते में आ गया है लेकिन बौली वार्ड के कई निहायत गरीब पात्रों के खाते में आज तक पैसा नही आया है। हालांकि पात्र सूची में इनका नाम भी है औऱ मौके पर जाकर इनका फोटो भी खिंचा गया है लेकिन आज तक इनके खाते में पैसा नही आ सका है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी महोदय को गत 9 जून, 10 अक्टूबर को सलेमपुर के सांसद के पैड पर और 1 नवंबर को मैं खुद अपने पैड पर लिखित शिकायत जिलाधिकारी महोदय से किया गया है। फिर भी कोई निदान नही निकला। रीमा सिंह ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौपते हुए अवगत कराया है कि अगर 15 दिनों के अन्दर कोई समाधान नही हुआ तो नगर पंचायत कार्यालय गेट पर अनशन पर बैठूंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

यह भी देखें  मेहरौना पुलिस की मेहनत पर गुमान करते और थाने

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!