राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में बेल्थरा तहसील इकाई का गठन
- पत्रकारों को हक उनका हक दिलाएगा रापए:सत्य प्रकाश
- प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा कर करेंगे संघर्ष: प्रदीप
- जन की जगह लोक का रखें ध्यान: एन डी देहाती
बेल्थरा रोड, बलिया। स्थानीय डाक बंगलें पर रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक उमेश बाबा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की तहसील इकाई का गठन हुआ। मऊ, आजमगढ़, गोरखपुर, बलिया व देवरिया के पत्रकार बैठक में सम्मलित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय संयोजक सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि जब तक पत्रकार संगठित नहीं होंगे तब तक पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं होती रहेंगी। प्रदेश में डेढ़ सौ से अधिक संगठन पत्रकार हितों के लिए बने हुए हैं जो अपने उद्देश्यों से भटके हुए हैं। हालात यह है कि पूरे प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं सिर चढ़कर बोल रही है और जिम्मेदार खामोश है इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए आवश्यक है सभी पत्रकार एक मंच पर आए और संगठित हों। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रदेश में संगठित पत्रकारों के बदौलत पत्रकारों के हक एवं हकूक को दिलाने का काम राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन करेगा इसके लिए पत्रकारों को संगठित होने का आह्वान किया। साथ ही पत्रकारों को पत्रकारिता धर्म की नसीहत दी।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एन डी देहाती ने कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वे जन की जगह लोक की आवाज बनें। व्यक्तिपूजा की जगह लोक की पूजा करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे उत्पीड़न की समस्या आये। फिर भी कलम की चोट से घायल अराजक लोग यदि किसी पत्रकार साथी को क्षति पहुंचाएंगे तो यह संगठन चुप नहीं बैठेगा। संगठन के संरक्षक व संचालक मण्डल के वरिष्ठ व जुझारू सदस्य उदय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को पत्रकारीय धर्म के बारे में विस्तार से बताया। देवरिया जनपद के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे बलिया जनपद के जिला अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह देवरिया जनपद के प्रभारी एवं कोषाध्यक्ष राजाराम गुप्त, देवरिया जनपद के महामंत्री सुनील यादव आजमगढ़ मंडल के मंडल के प्रभारी ए समद, गोरखपुर मंडल के अध्यक्ष विनय मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉक्टर भगवान उपाध्याय ,हरिशंकर पांडे, श्रीभगवान पांडे, पीएन उपाध्याय, पुरुषोत्तम तिवारी ने भी पत्रकारों को संबोधित किया ।
इस अवसर पर शिव प्रताप कुशवाहा ,अरविंद चौरसिया, सुनील तिवारी ,नफीस अहमद ,मोहम्मद शमीम, मोहित हसन, मोहम्मद राशिद हसन, मणिकांत मिश्र ,कृष्ण चंद्र राय शर्मा ,हरिलाल सिंह ,रणजीत सिंह रविंद्र कुमार राजेंद्र कश्यप ,विवेक पांडे आदि ने अपने अमूल्य विचार रखे।
राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएन की बैठक में सभी पदधिकारी गण की उपस्थिति में नई नियुक्ति हुई जिसमें नफीस अहमद उर्फ खालिद भाई तहसील अध्यक्ष .मोहीद हसन तहसील महामंत्री . मो० शमीम तहसील मंत्री ईश्वर चन्द भारती तहसील कोषा अध्यक्ष . उमेश बाबा आजमगढ़ मण्डल संयोजक . एंव राशिद हुसैन मऊ जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गये।