मेहरौना पुलिस की मेहनत पर गुमान करते और थाने

  1. देवरिया। जिले के लार थाने की मेहरौना पुलिस चौकी की मेहनत पर जिले के अन्य थाने गुमान करते हैं। बिहार बार्डर पर स्थित इस चौकी के प्रभारी योगेन्द्र यादव, सिपाही दिब्य शंकर राय, सिपाही सोनू भारती, सिपाही दीपक यादव व पीआरडी के दो जवानों ने जितनी हरियाणा निर्मित शराब मेहरौना से पकड़ी उतनी जिले की किसी थाने पर नहीं पकड़ी गयी। अब तो स्थिति यह है कि मेहरौना पुलिस शराब पकड़ती है और खामपार, खुखुंदू, भटनी, सलेमपुर की पुलिस गर्व से इतराते हुए फोटो खिंचाती है। मेहरौना में पकड़ी गयी शराब अपने अपने थानों से लिखापढ़ी कर चालान करने वालों अन्य थानों के गुडवर्क में भले जा रही लेकिन हकीकत में उनका कोई योगदान नहीं रहता। मजबूरी है कि लार थाने में शराब रखने की जगह नहीं है। ऐसे में एसपी डॉ श्रीपति मिश्र के निर्देश पर मेहरौना में पकड़ी गयी शराब अन्य थानों को दी जाती है।

शराब तस्कर नित नए प्रयोग कर रहे। रविवार को मधुमक्खी के डिब्बों के नीचे छिपा कर हरियाणा निर्मित शराब मेहरौना में पकड़ी गयी। शराब लदी ट्रक के चालक ने पुलिस को चुनौती दी कि अगली बार साँप के पिटारों के साथ शराब लाऊंगा।
रविवार को चौकी इंचार्ज योगेन्द्र यादव अपने हमराहियों के साथ मेहरौना में नियमित वाहन चेकिंग पर थे। लार की तरफ से एक ट्रक गयी।ट्रक पर पीछे मोटे अक्षरों में लिखा था-उचित दूरी बनाये रखो। ट्रक पर मधुमक्खियां भिनभिना रहीं थीं। पीछे से देखने पर ट्रक पर केवल मधुमक्खियों के बॉक्स दिख रहे। पूछताछ में पुलिस टीम को सन्देह हुआ। जब कड़ाई हुई तो चालक ने सच उगल दिया। ट्रक में लोहे की चादरों से वेल्डिंग कर गुप्त तहखाने बने थे, उन्ही में हरियाणा की शराब थी। चालक ने पूछताछ में बताया कि भिवानी से सीवान माल ले जाना था। पुलिस ने चालक सूरजभान पुत्र रावतराम निवासी राजजगढ़, चुरू, राजस्थान व खलासी रतन सिंह पुत्र प्रभाती राम पता उक्त को गिरफ्तार कर ट्रक सहित माल को थाने भेजवा दिया।

यह भी देखें  हिंदुओं और भगवान राम पर अभद्र ट्वीट करने वाला पंकज पुनिया गिरफ्तार

इसी माल व मुल्जिम को लेकर सलेमपुर पुलिस ने दावा किया कि तीन बजे हरैया में एसआई रविंद्र प्रताप यादव, जिलेदार यादव, हेड कांस्टेबल श्रीनिवास, कांस्टेबल रणजीत सिंह, मनीष वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम पकड़ा। जिसमें 350 पेटी 12 हजार क्रेजी रोमियो मिली। शराब की कीमत 9 लाख बताई जा रही है। एसआई रविंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए दो लोगों को जेल भेजा गया है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!