स्कार्पियो-ट्रक में टक्कर, एक की मौत आधा दर्जन घायल
देवरिया। जिले के लार में बुधवार को एक सड़क हादसा हुआ। स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर में मौके पर ही एक की मौत हो गयी। आधादर्जन लोग घायल हो गए।
गोरखपुर बंधन मैरिज हाल से शादी से लौट सीवान जा रहे स्कॉर्पियो जे एच-05 ए क्यू 5277 और मेहरौना की तरफ से आ रहे ट्रक यूपी 52 ए टी 1491 की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।स्कार्पियो में आगे बैठे अनिल कुमार निवासी मोतिहारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों की सहायता एवं पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को गाड़ी से निकाला गया और एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पहुंचाया गया जिसमें डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद, पिपरा, महराजगंज, मोतिहारी बिहार का है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को देवरिया रेफर कर दिया गया और आंशिक रूप से घायल विपिन कुमार (35) पुत्र बासुदेव प्रसाद एवं दीपक कुमार(8) पुत्र विपिन कुमार निवासी पुरानी किला सिवान का चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार में चल रहा है । हादसे में घायल चालक समीम पुत्र हैदर अली निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नम्बर 24 सीवान, दीपा पत्नी संजय शाह, विराट नगर नेपाल, शिव कुमारी देवी पत्नी इंद्र देव प्रसाद, पुराना किला , सीवान, शोभा देवी पत्नी ज्ञान प्रकाश, गोला बाजार, खलीलाबाद, संतकबीर नगर का इलाज जिला अस्पताल देवरिया में हो रहा है। घटना के समय चालक समीम शराब के नशे में था।