क्या है PUC और कैसे मिलता है यह सर्टिफिकेट, जानें पूरी डीटेल

भारत में कुछ सालों से प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही हैं कि प्रदूषण को कैसे कम किया जा सके।
बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार द्वारा पीयूसी सर्टिफिकेट को अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आप बाइक या कार अथवा बड़े वाहन चलाते हैं तो आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है वरना आपको बड़ी रकम जुर्माना भरना पड़ सकता है यातायात का नियम तोड़ने के कारण यह जुर्माना ₹10000 तक का हो सकता है अतः पीयूसी सर्टिफिकेट हर गाड़ी चालक के पास होना चाहिए । पीयूसी सर्टिफिकेट यानी कि पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट। इस सर्टिफिकेट के द्वारा यह जानकारी दी जाती है कि गाड़ी की प्रदूषण का प्रतिशत कितना है। जांच के बाद पीयूसी सर्टिफिकेट का रिपोर्ट प्राप्त होता है । राज्य के प्रत्येक पेट्रोल पंप पर पीयूसी सेंटर यानी प्रदूषण जांच केंद्र खोले हुए हैं जो राज्य सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के द्वारा मान्यता प्राप्त होते हैं । पीयूसी सर्टिफिकेट पर उस राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग का नाम होता है। इस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए लगभग हर राज्यों में एक समान शुल्क रखा गया है जो ₹50 से ₹100 तक है। मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के आ जाने के बाद से गाड़ी द्वारा होने वाले पोलूशन को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है । इसी कारण सरकार ने पीयूसी सर्टिफिकेट यानी कि पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट गाड़ियों के लिए अनिवार्य कर दिया है । इसका उद्देश्य बढ़ते एयर पोलूशन को कम करना है। नई गाड़ियों को लेने पर पीयूसी सर्टिफिकेट उसी समय जांच करके दिया जाता है जो 1 वर्ष के लिए मान्य होता है उसके पश्चात पुनः सर्टिफिकेट लेना होता है जो 3 से 6 माह तक के लिए वैलिड होता है । यह सर्टिफिकेट हर राज्य का दूसरे राज्यों में भी वैलिड माना जाता है। यदि आपके भी गाड़ी का पीयूसी सर्टिफिकेट इनवैलिड हो गया है तो आप भी अभिलंब पेट्रोल पंप पर जाकर पॉल्यूशन चेक सेंटर जो कि ट्रांसपोर्ट विभाग से अर्थराइज होता है से संपर्क कर एक जागरूक नागरिक की भांति भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान प्रदान करें!
– डॉ सुनीता त्रिपाठी
नई दिल्ली
यह भी देखें  मिशन स्वस्थ भारत के वर्कशाप में छात्राओं का हुआ निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!