नकली नोट के कारोबारी गिरफ्तार

देवरिया। जिले के रामपुर कारखाना पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने नकली नोट बनाने व चलाने वाले गिरोह का भण्डाफोर कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने को जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया था ।जिसके परिपेक्ष्य मे थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा 51 हजार जाली नोट के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुुुसार अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया शिष्यपाल के पर्यवेक्षण में आज
थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र व संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग हेतु भ्रमणशील थे कि जरिये मुखबीर की सूचना मिली कि एक मोटरसाईकिल सवार जिसका नम्बर यूपी 52 एवी 5570 तीन व्यक्ति बेलवनिया बाजार में आकर दुकान पर घूमघाम कर कई लोगो से जाली नोटो को कम पैसे पर देने की बात कर रहे थे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके पास जाली नोट भारी मात्रा में है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के साथ बेलविया बाजार पहुँचे कि तीनो व्यक्ति मोटरसाईकिल पर सवार होकर जाने वाले थे, मुखबिर तीनो व्यक्ति की तरफ इशारा करके हट गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा बेलवनिया बाजार में ही घेर-घार कर पकड़ लिया गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उनके द्वारा अपना नाम 01.धर्मेन्द्र कुमार पुत्र राजाराम प्रसाद निवासी-महराजगंज थाना-रुद्रपुर जनपद-देवरिया 02.संदीप कुमार पुत्र रामानन्द निवासी-जंगल सरैया थाना-रुद्रपुर जनपद-देवरिया। 03.सन्नी कुमार पुत्र गुलाब प्रसाद निवासी-गोरया घाट थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया बताया। अभियुक्तो पास से कुल असली नोट 670 रुपये व नकली नोट के 1950 रुपये एवं उनकी मोटरसाईकिल की डिग्गी से तीन काली रंग की पालिथीन से 49900/ रुपये 100-100 के नकली नोट बाण्ड पेपर पर छपा हुआ था जिनकी कटिंग नही हुई थी बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त धर्मेन्द्र द्वारा बताया गया कि हम लोग जाली नोट बनाकर इधर उधर घूमकर बदलते रहते है। नकली नोट छापने के उपकरण के बारे पूछने पर इसके द्वारा बताया गया कि इस कार्य में प्रयुक्त लैपटाप सन्नी के घर व प्रिन्टर मेरे घर पर रखा है। अभियुक्तो के निशानदेही पर अभियुक्त सन्नी के घर से लैपटाप बरामद किया व प्रिटर बरामदगी हेतु अभियुक्त धर्मेन्द्र के घर पुलिस टीम पहुँची तो प्रिन्टर को अभियुक्त के पिता व भाई द्वारा कही छिपाकर भाग गये। अभियुक्त धर्मेन्द्र द्वारा यह भी बताया गया कि इस कार्य को अपने पिता राजाराम पुत्र भृगुनाथ प्रसाद निवासी महराजगंज थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया व भाई शशि कपूर निवासी उपरोक्त के सहयोग से करता है। पुलिस टीम द्वारा बरामद जाली नोटो व इसे बनाने में प्रयुक्त उपकरण को कब्जे में लेतु हुए अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर जेल भेेेज दिया गया।

यह भी देखें  पिंडी में रामकथा कहने आये कथावाचक का मुस्लिमों ने किया स्वागत

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!