अच्छी पहल : जयश्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल द्वारा नि:शुल्क वितरित किए गए मास्क

  • संस्था से जुड़े हैं कई जनप्रतिनिधि
  • निरंतर कर रहे जरूरतमंदों की हरसंभव मदद
जयपुर टीम के सदस्य जयदीप सिंह शेखावत

जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए इन दिनों देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में बहुत से लोग हैं जो अपने घरों पर नहीं जा पा रहे हैं, या दैनिक मजदूरी कर अपना पेट भरते हैं, अब उन्हें रोजी रोटी का भी संकट हो गया है। कोई भूखा नहीं सोए इसके लिए लोगों ने प्रदेशभर में लोग भामाशाहों और सामाजिक संस्थाओं की मदद से खाना तैयार कर रहे हैं। इस कड़ी में जयश्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल द्वारा निरंतर जरूरतमंदों की हरसंभव मदद की जा रही है। राशन सामग्रियां , खाना, मास्क मंडल द्वारा निरंतर नि:शुल्क दिया जा रहा है। मण्डल जयपुर टीम के सदस्य जयदीप सिंह शेखावत ने बताया कि उनके मंडल द्वारा हाल ही में जरूरतमंदों को राशन, मास्क वितरित किए गए हैं। गाँव दुडियाँ के जयदीप सिंह शेखावत खुद ने समाज सेवा हेतु 1100 मास्क के वितरित करने का निर्णय लिया है। जयदीप शेखावत मात्र 19 वर्ष की उम्र में ही मंडल से जुड़कर समाज सेवा में लग रहे हैं। इस वैश्विक महामारी के चलते इस युवा ने घर बैठे लॉकडाउन के समय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर हर जरूरतमंद की मदद का निश्चय किया। जरूरतमंदों की हर संभव मदद करने के साथ उन्होंने संदेश दिया कि जैसे आज पूरे परिवार व मंडल के सदस्य जिस तरह जागरूक कर रहे हैं वैसे भारत देश का हर नागरिक जागरूक होवे और गरीब लोगों की मदद के लिए स्वयं आगे बढ़कर आवे। उनके जय श्री ओम बन्ना सा भक्त मंडल द्वारा जनसेवा के साथ गो सेवा एवं अन्य जीवो की सेवा भी की जा रही है। वर्तमान में मास्क वितरण के क्रम में मंडल द्वारा सभी को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। मंडल के साथ संस्थापक किशोर सिंह सांजू, देवेंद्र सिंह रामजीपुरा, जयदीप सिंह शेखावत, लोकसा आदि मौजूद थे। सदस्यों ने कोरोना वायरस को लेकर जनता से सतर्क रहने के लिए आग्रह किया साथ ही अपने घरों एवं आसपास सफाई बनाए रखने तथा हाथों को बार-बार धोने के प्रति जागरूक किया।

यह भी देखें  ग्लेंडर वायरस से पीड़ित खच्चर को इंजेक्शन देकर मारा गया

–

प्रमोद शर्मा

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!