पिंडी में कुत्ते के काटने से 7 पशु मरे, हड़कम्प
देवरिया। जिले के पिंडी में पागल कुत्ते के काटने से 7 पशुओं की मौत से हड़कम्प मचा है। जिन लोगो ने दुधारू जानवर जिन्हें कुत्ता काटा था उसका दूध पी लिए हैं वे अलग परेसान हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार पर रैबीज के इंजेक्शन लगवाने वालों की लाईन लगी है। हालात इतने खराब हैं कि पशुओ को रैबीज के इंजेक्शन पिंडी पशु अस्पताल से लगा उसमे भी धन उगाही की गयी है। बुधवार की शाम समाजसेवी व शिक्षक नेता प्रसेनजीत सिंह ने जिलाधिकारी देवरिया अमित किशोर से मोबाइल पर शिकायत की। उन्होंने गुरुवार को किसी को गॉव भेजकर पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
कौसड़ गॉव के पशु पालकों के अनुसार जितने भी पशु मरे हैं सभी को पिंडी पशु अस्पताल से रैबीज के टीके लगे थे। पशुओ को टीके मुफ़्त में नहीं लगे थे। प्रति टीका 200 रूपये लिए गए थे। एक जानवर को चार टीका लगा फिर भी उसे बचाया नहीं जा सका। कौसड़ गॉव में आशनारायण सिंह ने बताया कि 4 रैबीज का टीका 800 रूपये देकर अपनी गाय को लगवाये लेकिन बची नहीं। गजिंदर यादव चार टीका 800 रूपये देकर, कमलेश यादव चार टीका 800 रूपये देकर, अभिमन्यु सिंह चार टीका 800 देकर लगवाए । प्रेमप्रकाश सिंह, मुन्ना यादव, बेलास यादव आदि सभी से पैसे लेकर रैबीज के इंजेक्शन लगे फिर भी सात पशु मर गए। गॉव में किसानों को लगभग दो लाख की चपत जानवरों के मरने से लगी है।
इस सम्बन्ध में लार ब्लॉक के पशुधन अधिकारी डॉ रामजी यादव ने पूछने पर बताया कि सूचना के बाद मैं मौके पर गया था। जब जानवरों में रैबीज फ़ैल जाता है तो बचाना मुश्किल होता है। उन्होंने अपने कम्पाउण्डर का बचाव करते हुए कहा की टीके उन्होंने नहीं लगाये जबकि ग्रामीण दावा कर रहे कि टीके शिवजी यादव ने पैसे लेकर लगाये हैं।
*************
पागल कुत्ते के काटने से कौसड़ गॉव के आसनारायन सिंह की गाय, बिलास का पड़वा, वीरेंद्र की बछिया, कमलेश यादव की पड़िया, वृज किशोर सिंह की बछिया व गजेन्द्र यादव की बछिया की मौत हो गयी। सभी मृत जानवरों को पशु पालकों ने जमीन खोदकर दफना दिया।
आसनारायण सिंह की दुधारू गाय के जिन लोंगो ने दूध, दही, पनीर का सेवन किया था वे डॉक्टर की सलाह पर लार हास्पिटल से रेबीज का टीका लगवा रहें है।रेबीज का टीका लगवाने वालों में आदित्य प्रतापसिंह ,सत्यजीत सिंह, माधुरी सिंह, अभिषेक सिंह, रामेश्वर सिंह, लालबाबू सिंह,गुड़िया सिंह, उषा सिंह, नन्दनी सिंह, ज्योति सिंह इत्यादि शामिल है।
इस सम्बन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार के अधीक्षक डॉ बीवी सिंह ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पागल कुत्ते के काटने वाले गाय का जिन लोंगो ने दूध का सेवन किया उन्हें टीका लगवाया गया।