गो आश्रय केन्दों की हालत खराब

गोशालाओं में तड़प रहे गोवंश
देवरिया। पहले सड़कों पर वाहनों के ठोकर से घायल होते थे। सरकार ने दया दिखाई आश्रय केंद्र खोल दिए। यहाँ देखभाल ठीक से न होने के चलते तड़पना ही उनके भाग्य में है। गावों में किसानो की उपज की हालात खराब है। छुट्टा पशु किसानों की फसल नष्ट कर रहे। प्रशासन इन्हें पकड़वा कर आश्रय केंद्रों पर नहीं भेज रहा।
देवरिया में बृहद गौ संरक्षण केंद्र, पिपरा चंद्रभान में है। गौशाला के नाम पर सरकारी धन भले मिल रहा। हालात बहुत बदतर हैं। चारा और पानी के अभाव में तड़प के मर रहे है गो वंश। सरकार को इस पर भी ध्यान देना चाहिए। जो रूपये दिए गए उनका क्या हुआ। चित्र में देंखे एक गो वंश किस कदर गिरकर तड़प रहा है। लगभग हर गो आश्रय केन्दों की कमोवेश यही हालात हैं। इसके अलावा सैकड़ो आवारा गो वंश खेतों की हरियाली को अलग नष्ट कर रहे। सरकार को चाहिए कि उन्हें भी संरक्षण दे।