अयोध्या में महंत परमहंस दास गिरफ्तार
डिबेट में गलत टिप्पड़ी, तपस्वी छावनी के महंत परमहंसदास गिरफ्तार
अयोध्या। चैनल वाले चैन से नहीं रहने देंगे। डिबेट में बुलवाकर एक दूसरे पर इतने आरोप प्रत्यारोप लगवाकर समाज को विषाक्त बनवा रहे। अयोध्या मामला पर जबसे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया चैनेल वाले लगातार डिबेट करा रहे। कभी किसी मौलबी को तो कभी किसी महंत को डिबेट में बुलवाकर अनर्गल प्रलाप कराया जा रहा। सरकार को चाहिए कि धार्मिक उन्माद व एक दूसरे पर गलत टिप्पड़ी करने वाले लोंगो पर कार्रवाई के साथ ही साथ टीवी चैनलों पर भी कार्रवाई करे।
अयोध्या के तपस्वी छावनी के महंत परमहंसदास एक निजी चैनल पर उज्ज श्री महाराज को लेकर आयोजित डिबेट में भाग लिया था। जिसे लेकर महंत नृत्य गोपालदास के समर्थकों में खासा आक्रोश था। महंत नृत्यगोपालदास के उत्तराधिकारी कमलनयन दास के शिष्य आनंददास ने उन पर तीखी टिप्पणी की। सैंकड़ों की संख्या में मौजूद महंत नृत्य गोपालदास के समर्थकों के बीच गुरुवार दोपहर महंत परमहंसदास को गिरफ्तार कर लिया गया।
श्री राम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास पर एक चैनल में तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने को लेकर शिष्य भड़क गए और परमहंस दास के आवास को घेर लिया। मौके पर पहुंचे पहुंचे पुलिस व जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, जब वे नहीं माने तो परमहंस दास को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया।
इससे पहले गुरुवार की सुबह मणिराम दास जी की छावनी में रहने वाले शिष्यों ने एक निजी चैनल पर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास द्वारा अशोभनीय टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाते हुए उनके आवास को घेर लिया और जबरन दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। खबर पाकर पुलिस वहां पहुंची लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी शिष्यों ने जमकर उत्पात मचाया। मंदिर में रहने वाले शिष्य आनंद शास्त्री ने पुलिस को तहरीर देकर गिरफ्तारी की मांग की है।
अयोध्या के साधु सन्त महंत अपने में लड़ रहे। अखाडा अपने में लड़ रहे। आखिर हिन्दू समाज में क्या सन्देश देना चाहते हैं ये धर्म के ध्वजवाहक लोग।