पिंडी में रामजन्मोत्सव की धूम रही

गुरुवार को पिंडी के रामकथा मे श्रीराम जी का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया कथा के मुख्य यजमान कमेटी के सचिव व भाजपा लार मण्डल के निवर्तमान अध्यक्ष बृजेश धर दूबे द्वारा सपत्नीक पूजन तत्पश्चात आरती के उपरान्त शुरू हुआ .ओमप्रकाश यादव उदयशंकर पति, टुनटुन पति बृजेश वर्मा मनोज सिंह शमशुल अंसारी राजू व्यास सुनील जयसवाल रामनक्षत्र वर्मा जयंत पाठक रितेश पाठक अंशु रज्जाक हरिहर पटेल जितेंद्र पटेल विनोद पति कन्हैया पति सहित हजारो महिलाए एवं पुरूष उपस्थित थे।
बुधवार को रामकथा में गोस्वामी तुलसी दास रचित रामचरित मानस के सातों कांड सुनना अमृतफलदायी होता है ।उक्त बातें पिण्डी में आयोजित श्री राम कथा का रसपान कराते हुए कथा वाचक रमेश भाई शुक्ल ने कही। कथा ब्यास रमेश भाई शुक्ल ने रामचरित मानस में वर्णित 7 खण्डों का वर्णन करते हुए बताया कि जिस प्रकार मानव मस्तिष्क में सुनने के लिए दो कान, देखने के लिए दो आँख, सूंघने के लिये दो नाशिका छिद्र, और खाने तथा बोलने के लिए एक मुँह अर्थात कुल सात अंग निर्मित है ठीक उसी प्रकार रामचरित मानस मे सात कांड है इन सात कांड को सुनने से मानव मस्तिष्क के सातों अंग ठीक हो जाते है।जिस ब्यक्ति का सात अंग ठीक हो वह भगवान के समान हो जाता हैऔर निरन्तर बिकास करता है।इन सात कांड को सुनना मानव के लिए अत्यंत फलदायी है। कथा के दौरान प्रधान ओम प्रकाश यादव, बृजेश धर दूबे, अवधेश गोस्वामी, अनित श्रीवास्तव, पूर्व प्रधान असरफ अंसारी, जितेंद्र सिंह, राजू ब्यास, कृषि निदेश बिहार धनन्जय पति त्रिपाठी, डॉ जयंत पाठक, उदय शंकर पति त्रिपाठी, रबि यादव, सुभाष राजभर , शशिभूषण पति त्रिपाठी , राजेश सोनी , चन्द्रकिशोर शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें  कॉलेज ने की नर्सिंग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़, पुलिस से हुई शिकायत

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!