जिलास्तरीय निबंध प्रतियोगिता में आयुष प्रथम

देवरिया में आयोजित नेशनल टोबैको कंट्रोल प्रोग्राम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता में बरहज के ग्राम अमांव निवासी सुभाष इंटर कॉलेज भटनी के छात्र आयुष शुक्ल ने प्रथम स्थान हासिल किया । ये अपनी शिक्षा मामा के यहां बेहराडाबर भटनी से पूरा कर रहे हैं ।
जिला अधिकारी अमित किशोर व जिला चिकित्सा अधिकारी धीरेंद्र कुमार के द्वारा आयुष शुक्ल को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता छात्रों और युवाओं में तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने हेतु आयोजित की गई थी|
बेहरा डाबर गांव के ग्राम प्रधान समेत इनके मामा कृष्ण कुमार ओझा और मामी आशा ओझा ,अनुुुज शुक्ल ,गजेंद्र ओझा ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author

यह भी देखें  PM मोदी का कांग्रेस पर हमला: 'मुसलमानों से हमदर्दी तो मुस्लिम अध्यक्ष बनाए

Leave a Reply

error: Content is protected !!