बन्टी मास्टर के सफाई अभियान की नगर में चर्चा

देवरिया। शिक्षक मनीष सिंह बन्टी के सफाई अभियान से नगर पंचायत के सरकारी व गैर सरकारी

संस्थान अछूते नहीं हैं। कब कहा बन्टी मास्टर झाड़ू टोकरी लिए पहुंच जाएँ कुछ कहा नहीं जा सकता। मंगलवार को पिंडी में रामकथा स्थल से पिंडी चौराहा तक जब बन्टी मास्टर सफाई करने लगे तो ग्राम प्रधान ओम प्रकाश यादव व प्रमुख पति उमेश यादव भी अपने को नहीं रोक सके और वे लोग भी हाथ में झाड़ू उठा लिए। बुधवार की शाम को लार ब्लॉक के सामने स्थित मिडिया सेंटर पर जब बन्टी मास्टर झाड़ू लगाने लगे तो पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे मुन्ना ने उनके हाथ जोड़ लिए। आदमी जब किसी कार्य में ईमानदारी से उतर जाए तो लोग चर्चा जरूर करते हैं। आज नगर में बन्टी मास्टर की ही चर्चा है। सरस्वती सेवक के स्वच्छता के जूनून से बौली वार्ड की सभासद रीमा सिंह भी गद गद हैं। पहले तो जब मास्स् साहब सड़े कुत्ते आदि सड़क से हटाकर उसकी अंत्येष्टि कर लौटते थे तो उन्हें बुरा लगता था। अब वे इसे मास्स् साहब की दिनचर्या समझ कर चुप हो चुकी है। गुरूजी सुबह 4 बजे जगते हैं। अपने नित्यक्रिया से निवृत्त हो मार्निग वाक् पर निकलते हैं। उसके बाद दो घण्टे का समय सड़क या अस्पताल, नगर पंचायत या पुलिस चौकी , नाली या नाबदान , थाना या कोई स्कूल हो गुरु जी सफाई में लग जाते हैं। गुरूजी सार्वजनिक शौचालयों की सफाई भी करते हैं। ख़ास बात यह कि यह मोदी ब्रांड फोटो खिचवाऊ स्वछता का स्वांग नहीं यह धरातल की हकीकत वाली सफाई है। लोग देखकर दांतो तले ऊँगली दबा लेते है।

यह भी देखें  Special Report - What is Citizenship Amendment Bill ?

About Author

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!