मईल के तेलियाकला के युवक वाहन चोरी में गौरीबाजार में धराये

देवरिया। थानाध्यक्ष गौरीबाजार विनय कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल के साथ कस्बा बैतालपुर बरारी मोड के पास शुक्रवार को संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक सफेद रंग की बैगनआर कार अस्पताल रोड की तरफ आती दिखाई दी ।आती हुई कार को रोक कर चेक किया गया तो कार के आगे नम्बर प्लेट पर UP 53 BH 5095 तथा पीछे नम्बर प्लेट पर UP 53 BH 9550 अंकित था। कार चालक को कार से उताकर कड़ाई से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम स्वीकृति सिंह पुत्र दरोगा सिंह निवासी तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया उम्र 22 वर्ष बताया। गाडी के कागजात दिखाने को कहा गया एव गाडी का नम्बर आगे पीछे अलग-अलग होने के सम्बन्ध मे पूछा गया तो बता रहा है कि साहब यह बैगनार कार चोरी की है । जिसे मैने व मेरे ही गाँव के उत्कर्ष सिंह उर्फ जैकी सिंह व दुर्गेश यादव तथा तीहा मुहम्मदपुर बडहल गंज गोरखपुर के बबलू कुमार ने मिलकर दिनांक 13/10/19 को शाम को कुुुसमही चौराहा गोरखपुर से चोरी किये है । इस कार को व पूर्व मे अपने उक्त साथियो के साथ चुरायी गयी एक स्कुटी , एक मो0सा0 व एक स्वीफ्ट डिजायर कार जिसे लेकर मेरे तीनो साथी बैतालपुर पाण्डेय चक रोड पर बरारी नाला पुलिया के पास खडे होकर मेरा इन्तजार कर रहे है जिनके पास जा रहा हुँ । आज हम लोग इन गाडियो को बेचने वाले थे कि आप लोगो ने मुझे पकड लिया यदि आप चाहे तो मै अपने साथियो तथा चोरी किये हुए उक्त वाहनो को पकडवा व बरामद करा सकता हुँ। पकडे गये स्वीकृति सिंह उपरोक्त की बातो पर विश्वास कर स्वीकृति सिंह द्वारा बताये हुए स्थान बैतालपुर पाण्डेय चक रोड बरारी नाला पुलिया के करीब पहुँचे कि पुलिया के पास बने दुकानो के पास एक अदद सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार एक सफेद रंग की स्कूटी व एक काले कलर की मो0सा0 दिखाई पडी तीन व्यक्ति आपस मे गाडियो के पास खडे दिखायी दिये कि पुलिस वालो को देखकर अपनी अपनी उक्त खडे वाहनो पर सवार होकर भागने का प्रयास करने लगे कि पुलिस टीम द्वारा भाग रहे वाहन चालको को मय वाहन समेत रोक लिया गया । स्वीफ्ट डिजायर कार के चालक को कार से उतारकर नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो चालक ने अपना नाम बबलू कुमार पुत्र भोला सा0 तीहा मुहम्मदपुर थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर बताया तथा दिनांक 9/09/2019 को ITI देवरिया जलेमपुर मार्ग से स्वीफ्ट डिजायर कार न0 UP 53 BL 5369 को चुराया था तत्पश्चात सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार चालक को उताकर नाम पता व भागने का कारण तो चालक ने अपना नाम उत्कर्ष कुमार सिंह उर्फ जैकी सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया बताया दिनांक 24/09/19 को पैड़लेगंज चौराहा गोरखपुर से एक्टिवा स्कुटी UP 53 DJ 1702 चोरी की गई थी । वाहन मो0सा0 हीरो पैशन प्रो वरंग काली पर सवार चालक को मो0सा0 से उतारकर नाम पता व भागने का कारण पूछा तो चालक ने अपना नाम दुर्गेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव सा0 तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया बताते हुए कहा कि मो0सा0 को दिनांक 14/07/19 को पार्क रेजिडेन्सी होटल के सामने गोरखपुर से चोरी किया गया था । पुलिस टीम द्वारा बरामद एक अदद सफेद रंग की बैगनआर कार, एक अदद सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार, एक अदद सफेद रंग की स्कूटी व एक अदद काले कलर की मो0सा0 पैशन प्रो0 को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण
01. एक सफेद रंग की बैगनआर कार नं0 UP 53 BH 9550
02. एक अदद सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार नं0 UP 53 BL 5369
03. एक सफेद रंग की स्कूटी नं0 UP 53 DJ 1702
04. एक काले कलर की पैशन प्रो मो0सा0 नं0 UP 53 DH 2041
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. स्वीकृति सिंह पुत्र दरोगा सिंह निवासी तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया
02. बबलू कुमार पुत्र भोला सा0 तीहा मुहम्मदपुर थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर
03. उत्कर्ष कुमार सिंह उर्फ जैकी सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह निवासी तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया
04. दुर्गेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव सा0 तेलिया कला थाना मईल जनपद देवरिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
01.थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
02. उ0नि0 दुर्गा प्रसाद पाण्डेय थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
03. उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
04. उ0नि0 बाबू लाल थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
05. हे0का0 राजनाथ सिंह थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
06. हे0का0 दिलीप कुमार थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
07. हे0का0 कलीम थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
08. का0 सुरेन्द्र नाथ राय थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
09. का0 आनन्द स्वरुप उपाध्याय थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
10. का0 अमित कुमार यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
11. का0 विनय कुमार यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया
12. का0 अवधेश यादव थाना गौरीबाजार जनपद देवरिया