बैंक के भरोसे न रहें, दीपावली से पहले कर ले पैसो का इंतजाम
The News Wala : त्योहारों पर आपकी खुशियों के रंग में कहीं भंग न पड़ जाए इसलिए जरूरी काम पहले से निपटा लें । अक्टूबर महीने के खत्म होने में अभी 12 दिनों का वक्त बचा है। दीवाली , गोवर्धन पूजा समेत शनिवार-रविवार के कारण बैंकों की भी छुट्टियां होने वाली है। इन सबके बीच 22 अक्टूबर को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम बचा है तो आखिरी हफ्ते का इंतजार न करें और अभी निपटा लें । दरअसल अक्टूबर के बाकी बचे 12 दिनों में से 6 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। दरअसल 22 अक्टूबर तो बैंकों की हड़ताल है। 10 बैंकों के मर्जर के खिलाफ अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ और भारतीय बैंक कर्मचारी परिसंघ ने 22 अक्टूबर को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल को भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने भी समर्थन दिया है। अगर बैंक की ये हड़ताल रद्द नहीं होती तो 22 अक्टूबर को बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इस मुद्दे पर एसबीआई ने कहा है कि चूंकि दोनों यूनियनों में उसके कर्मचारियों की संख्या कम है, इसलिए हड़ताल का बैंक पर कम असर पड़ेगा ।
देखें बैंक के छुट्टियों की लिस्ट
- 20 अक्टूबर रविवार
- 26 अक्टूबर चौथा शनिवार
- 27 अक्टूबर दीपावली/रविवार
- 28 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
- 29 अक्टूबर भाईदूज
- 31 अक्टूबर सरदार पटेल जयंती
- 03 नवंबर रविवार
- 09 नवंबर सेकेंड सैटरडे
- 10 नवंबर रविवार
- 11 नवंबर गुरुनानक जयंती