सलेमपुर में निर्माणाधीन मंदिर पर प्रशासन का चला बुलडोजर

बाद की तस्वीर : बुलडोजर ने किया समतल
पहले की तस्वीर जिसमें हवन किया जा रहा हैं

देवरिया। जनपद के सलेमपुर में गैर कानूनी ढंग से नगर पंचायत की जमीन पर निर्माणाधीन मंदिर पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। बुधवार की रात प्रशासनिक कार्रवाई में निर्माणाधीन मंदिर के पिलर व चार फीट ऊंची दीवाल ध्वस्त करा दी गयी। इस अवसर पर नागरिकों के विरोध की आशंका से भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी लगी रही।
सलेमपुर नगर पंचायत के टीचर्स कॉलोनी वार्ड में चेयरमैन जेपी मद्देशिया ने नगर पंचायत की भूमि बताकर खाली जमीन पर नौ अक्तूबर को एक मंदिर का शिलान्यास किया था। चेयरमैन जेपी मद्देशिया के मुताबिक यह भूमि नगर पंचायत मौजा की है।जनसहयोग से उक्त भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करते हुए 20 नवंबर को गर्भगृह के पूजन के बाद 24 घंटे का अखंड हरिकिर्तन भी हुआ था।

 

About Author

यह भी देखें  जातिगत जनगणना: सामाजिक न्याय का साधन या चुनौती?

Leave a Reply

error: Content is protected !!