भटनी में श्री रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा जारी

भटनी :

14 अक्टूबर से चल रहे स्वामी रामभद्राचार्य के श्रीमदभागवत कथा में बड़ी तादाद में बच्चे, युवा, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग दूर दूर से शामिल होने या रहे है। भरहे चौरा , गौनारिया, नोनापार ,उसका, घांटी, भाटपार , से लेकर रामपुर , मजूरी, पड़री, देवरिया खुखुंदू ,लार, सलेमपुर, बेल्थरा तक से लोग देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हुए कथा का आनंद लेने आ रहे हैं इस वजह से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में ओत प्रोत है ।
ज्ञात हो कलश यात्रा के दौरान नगर में लोगों ने जम कर पुष्पवर्षा भी थी ,यह कलश यात्रा जिगिना मिश्र से शुरू होकर तेनुआ, नकहनी चौराहा, 115 नंबर रेलवे गेट, आदर्श चौराहा, हतवा, मेन रोड, गांधी चौक होते हुए जंगली जलपा माई मंदिर स्थित छोटी गंडक नदी के घाट पहुंचा, जहां से जल भर कर यज्ञ स्थल पर वापस पहुंचा। लोगों ने कलश में शामिल लोगों के लिए रास्ते में जल आदि का इंतजाम भी किया था व सब लोगों का उत्साह और श्रद्धा से मिला जुला भाव देखते ही बनता था। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कलश यात्रा के पूर्व कृष्णाकांत मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी संत कबीरनगर श्रीप्रकाश सिंह कुशवाहा, ग्राम बेहराडाबर से आचार्य पं. धनंजय पांडेय ने पूजन किया। कथा के प्रारंभ में सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के महंत स्वामी मधुसूदनाचार्य व दीर्घेश्वरनाथ मंदिर मझौलीराज के महंत जगरनाथ दास विशेष रूप से शामिल रहे । न्यास अध्यक्ष गौतम मिश्र, बोमू मिश्र, गोलू मिश्रा, विकास मिश्रा, नीटू मिश्र ,अभिषेक मिश्र ,शिवाकांत मिश्र, कमलेश मिश्र, दीपू मिश्र, बीएन मिश्र, पवन मिश्र , संजय मिश्र, अलख निरंजन मिश्र, केडी मिश्र, व सौरभ श्रीवास्तव की देखरेख में कथा जारी है।

यह भी देखें  मीरजापुर : खेलो इंडिया मशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब

करीब 200 पुलिस कर्मी तैनात

कथा स्थल से परिक्रमा स्थल पर 20 दरोगा सहित कुल दो सौ पुलिस कर्मी निगरानी कर रहे हैं . इसके लिए बाकायदा रूट चार्ट बनाया गया है. असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

मोबाइल टायलेट की व्यवस्था

जिले के कई नगर पंचायत लार, भटनी एवं रुद्रपुर नगर पंचायत की सहयोग से पानी का टैंकर और मोबाइल टायलेट लगाया गया है।
डा बलराम जायसवाल के अनुसार प्रतिदिन कथा स्थल पर दवा का छिडकाव व सफाई का ध्यान रखा जा रहा है तथा
दूर दराज से आये हुए श्रद्धालुओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े ।

रोज शाम 4 से 7 बजे तक हो रही रामभद्राचार्य की कथा

भटनी से भाटपार मार्ग से सटे कथा के लिए पंडाल का निर्माण हुआ है जहां करीब दस हजार से अधिक लोगो के बैठने की व्यवस्था है , व कथा का लाइव प्रसारण भी दिशा tv आस्था चैनल पर देखा जा सकता है।

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!