तुम कलयुग की ‘राधा’ हो

तुम कलयुग की ‘राधा’ हो
तुम पूज्य न हो पाओगी…

कितना भी आलौकिक और नैतिक
प्रेम हो तुम्हारा
तुम दैहिक पैमाने पर नाप दी जाओगी…!

तुम मित्र ढूंढोगी
वे प्रेमी बनना चाहेंगे
तुम आत्मा सौंप दोगी
वे देह पर घात लगाएंगे
पूर्ण समर्पित होकर भी
तुम ‘राधा’ ही रहोगी
‘रुक्मिणी’ न बन पाओगी…!

पुरुष किसी भी युग के हो
वे पुरुष हैं …
अतः सम्माननीय हैं
तुम तो स्त्री हो
तुम ही चरित्रहीन कहलाओगी..!

वो युग और था
ये युग और है
तब ‘राधा’ होना
पूज्य था
अब ‘राधा’ होना हेय है
तुम विकल्प ही रहोगी
प्राथमिकता न हो पाओगी…!

एक पुरुष होकर जो
स्त्री की ‘मित्रता’ की मर्यादा समझे
निस्वार्थ प्रेम से उसे पोषित करे
समाज की दूषित नजरों से बचाकर
अपने हृदय में अक्षुण्ण रखे
वो मित्र कहाँ से लाओगी?
वो ‘कृष्ण’ कहाँ से लाओगी?

तुम कलयुग की राधा हो
तुम पूज्य न हो पाओगी…!!

अश्वनी कुमार कमल

About Author

यह भी देखें  Web Series Controversy : 'तांडव' पर मचा बवाल

Leave a Reply



🐄 गौ सेवा, प्रभु सेवा 🐄
जय श्री कृष्ण! जय गौमाता! 🙏

साथियों,
VMW TEAM FOUNDATION का यह अटूट संकल्प है कि हर महीने के अंतिम रविवार को हम अपनी गौमाताओं की सेवा के लिए एकत्रित हों। इसी कड़ी में, इस रविवार को हम गौशाला में हरे चारे की विशेष व्यवस्था कर रहे हैं।
गाय हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उनकी सेवा से मिलने वाला संतोष और पुण्य अतुलनीय है।
🚩हम आप सभी धर्मप्रेमियों से तन, मन और धन से सहयोग की अपील करते हैं। आप अपनी सामर्थ्य अनुसार इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें*

आइए, मिलकर पुण्य के इस कार्य को सफल बनाएं।

You may have missed

error: Content is protected !!