अर्ध मासिक काव्य गोष्ठी का सफल आयोजन

कृतित्व साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित अर्ध मासिक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक 16 नवम्बर 2025 (रविवार) को Google Meet के माध्यम से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समूह के संस्थापक एवं व्यवस्थापक चमनदीप पल्लव ने की।

गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसका संचालन गरिमा ठाकुर ने किया। सरस्वती वंदना के उपरांत गरिमा ठाकुर ने ही स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कविता बोरा द्वारा किया गया, जबकि पूरे आयोजन का संयोजन हर्षित श्रीवास्तव ने संभाला।

कार्यक्रम के समापन पर मेहतु जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। गोष्ठी में अनेक आमंत्रित कवि–कवयित्रियों ने अपनी रचनाएँ प्रस्तुत कीं ।

कवियों ने गीत, ग़ज़ल, मुक्तछंद, भावात्मक काव्य और हास्य–व्यंग्य जैसी विविध विधाओं में अपनी रचनाओं से ऑनलाइन मंच को साहित्यिक रंगों से भर दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में चमनदीप पल्लव ने साहित्यिक संवादों के विस्तार हेतु ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Google Meet के माध्यम से सम्पन्न यह ऑनलाइन साहित्यिक आयोजन रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और नवोदित प्रतिभाओं के प्रोत्साहन का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

 

About Author

यह भी देखें  अभिनंदन हे अवध बिहारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!