नगर पंचायत लार के गयागिर में नाला की जमीन पर अवैध निर्माण

 

नगर पंचायत लार के गयागिर में नाला की जमीन पर अवैध निर्माण

लार बाईपास में पुलिया के सामने खड़ी हो गई पक्की दीवार

लार। नगर पंचायत लार क्षेत्र के गयागिर मोहल्ले में नाला की जमीन पर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। आरोप है कि लार बाईपास स्थित पुलिया के सामने पक्की दीवार खड़ी कर दी गई है, जिससे नाले की जमीन पर कब्जे की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला की जमीन पर निर्माण होने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या बढ़ने की भी संभावना है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
मामले को लेकर क्षेत्रीय नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने प्रशासन से अवैध निर्माण हटाकर नाला की जमीन को खाली कराने की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

बतातें चलें कि लार बाई पास में पुलिया के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने कड़ा संघर्ष किया था। क्षेत्र की विधायक और राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम उन दिनों समाजवादी पार्टी में थीं, उन्होंने भी इस स्थान पर पुलिया निर्माण के लिए सड़क पर धरना दिया था। अब पुलिया के आगे जो नाला की जमीन खाली थी उस रास्ते से तिवारी टोला के पोखरी में गया गिर व घारी मोहल्ले के बारिश का पानी निकलता था। नाले की भूमि पर निर्माण हो रहा है और नगर पंचायत तथा राजस्व विभाग की चुप्पी अवैध निर्माण करने वालों से मिलीभगत की तरफ इशारा कर रही है।

यह भी देखें  पहलवान मुलायम को करहल में कराहते देखना अच्छा नहीं लगा

नगरवासियों ने प्रशासन से नाले की जमीन खाली कराने की मांग की है।

 

 

About Author

Leave a Reply

error: Content is protected !!